

खड़िया, 10 सितंबर 2025 – खड़िया क्षेत्र में आज एक महत्वपूर्ण और सफल त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन हुआ, जिसे खदान सुरक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर माना जा रहा है। भारत सरकार की श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन खान सुरक्षा महानिदेशक (DGMS) के निर्देशन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता श्री राजीव कृष्ण कुमार डायरेक्टर माइन सेफ्टी, वाराणसी ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत में शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीदों के लिए 1 मिनट का मौन रखा गया तथा इसके उपरांत क्षेत्रीय महाप्रबंधक सभागार में कोल इंडिया एंथम के उपरांत दीप प्रज्वलन की गई।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए परियोजना अधिकारी श्री आर के अवस्थी द्वारा स्वागत भाषण दे दिया गया तथा सभी अतिथियों का शाल श्रीफल एवं पुष्प कुछ देकर स्वागत किया गया।तत्पश्चात सुरक्षा की शपथ सेफ्टी ऑफिसर श्री जे के प्रसाद के द्वारा दिलाई गई एवं प्रेजेंटेशन के माध्यम से खदान सुरक्षा सीएसआर एवं पर्यावरण के क्षेत्र में किया जा रहे हैं कार्यों की जानकारी साझा की।
उल्लेखनीय है कि बैठक में खदान सुरक्षा के तीन प्रमुख स्तंभ—ट्रेड यूनियन, प्रबंधन, और खान सुरक्षा महानिदेशक (DGMS)—की सक्रिय और जिम्मेदार भागीदारी ने इस बैठक को अभूतपूर्व सफलता प्रदान की।
बैठक में सभी पक्षों ने गहन विचार-विमर्श किया, जिसमें खान सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता दी गई। पिछले त्रिपक्षीय बैठक में उठाए गए मुद्दों पर की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट (ATR) को प्रस्तुत किया गया, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि खदान सुरक्षा को नए आयाम पर ले जाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। इस रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए, समिति ने खदान कार्यों में होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए और अधिक ठोस सुरक्षा उपाय लागू करने पर जोर दिया।
खान सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्धता इस बैठक में साफ नजर आई, जिसमें सभी पक्षों ने सुरक्षा के प्रति अपनी दृढ़ निष्ठा को दोहराया। प्रबंधन और श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और एक सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कई प्रभावी उपायों पर सहमति बनी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख अधिकारियों और सुरक्षा विशेषज्ञों की उपस्थिति ने इसे और भी सार्थक बना दिया। बैठक में डीएमएस (माइनिंग) श्री राजीव कृष्ण कुमार,
डीडीएमएस (माइनिंग) श्री के जीवन कुमार,
डीडीएमएस (मैकेनिकल) श्री यू के साहू, डीडीएमएस (इलेक्ट्रिकल) श्री शर्मा रंजन, तथा महाप्रबंधक (एस एंड आर) श्री पी. डी. राठी ने अपनी उपस्थिति से इस बैठक को विशिष्टता प्रदान की।
साथ ही, कंपनी और परियोजना स्तर के जेसीसी सदस्यों और सुरक्षा बोर्ड के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी ने बैठक को अत्यधिक सफल बनाया। प्रतिनिधियों में श्री अजय कुमार, जे.सी.सी. सदस्य, सी.एम.एस, श्री लाल पुष्पराज सिंह, जे.सी.सी. सदस्य, आर.सी.एस.एस, श्री अशोक कुमार मिश्रा, जे.सी.सी. सदस्य, बी.एम.एस, श्री नारायण सिंह,जे.सी.सी. सदस्य, एच.एम.एस,
मो. जिन्ना खान, सुरक्षा बोर्ड सदस्य, सी.एम.एस, श्री एस. डी. तिवारी, सुरक्षा बोर्ड सदस्य, सी.एम.एस, श्री इन्द्रेश कुमार, सुरक्षा बोर्ड सदस्य, आर.सी.एस.एस. श्री राकेश कुमार पाण्डेय, सुरक्षा बोर्ड सदस्य, आर.सी.एस.एस. श्री कंचन कुमार अविनाश, सुरक्षा बोर्ड सदस्य, बी.एम.एस. श्री रामप्रकाश मोर्य, सुरक्षा बोर्ड सदस्य, बी.एम.एस. श्री कमलेश्वर पटेल, सुरक्षा बोर्ड सदस्य, एच.एम.एस. श्री तबरेज अहमद, सुरक्षा बोर्ड सदस्य, एच.एम.एस प्रमुख रहे।
प्रबंधन की तरफ से परियोजना अधिकारी श्री आर अवस्थी सहित स्टॉफ अधिकारी (खनन) श्री हितेश देशलहरे , स्टाफ आधिकारी (मानव संसाधन) श्री अभय कुमारा सिंह, मैनेजर माइन श्री संतोष कुमार, स्टाफ अधिकारी (विद्युत एवं यांत्रिकी) श्री वी वी दुर्गा प्रसाद स्टाफ अधिकारी (एक्सकैवेशन), श्री ए के बंसल स्टाफ अधिकारी (सिविल), श्री गोविंद शर्मा क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक, महाप्रबंधक के तकनीकी सचिव श्री वीके राय,विभागाध्यक्ष (सामग्री प्रबंधन)श्री प्रवीण कुमार, श्री शशि रंजन प्रोजेक्ट इंजीनियर (एक्सवेशन), श्री सुशील कुमार (सीएसओ), मो तबरेज आलम, वर्कमैन इंस्पेक्टर तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।
बैठक को व्यापक स्तर पर सराहना मिली, क्योंकि इसमें खदान सुरक्षा को लेकर जिस दूरदर्शिता और गंभीरता के साथ चर्चा हुई, वह भविष्य में खदान कार्यों में सुरक्षा के मानकों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। खान सुरक्षा के प्रति सभी हितधारकों की प्रतिबद्धता और उनका संयुक्त प्रयास खदान उद्योग को सुरक्षित, स्वस्थ, और समृद्ध बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
यह बैठक न केवल खड़िया क्षेत्र बल्कि संपूर्ण खनन उद्योग के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बनेगी, जहां से सुरक्षा के साथ उत्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने का प्रतिमान स्थापित होगा।
कार्यक्रम का संचालन श्री अमरेंद्र कुमार, नोडल अधिकारी (सीएसआर) तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री संतोष कुमार ,मैनेजर (माइन) द्वारा किया गया।
Ncl Khadia