
डीडीआरसी में उपचार पाने वाले मरीजों की अनिवार्य रूप से केस हिस्ट्री करें संधारित:- कलेक्टर श्री बैनल
जनसुनवाई में डीआरसी के स्टाफ रहें उपस्थित, दिव्यांग जनों को उपलब्ध कराएं तत्काल सहायता
सिंगरौली 20 नवंबर 2025 /कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने आज जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री बैनल में डीआरसी मंग स्थित कृतिम अंग वर्कशॉप , फिजियोथेरेपी कक्ष, श्रवण चिकित्सा कक्ष, विशेष शिक्षा कक्ष का निरीक्षण किया । निरीक्षण उपरांत निर्देश दिए की सभी चिकित्सा केन्द्र में उपचार पाने वाले मरीज की अनिवार्य रूप से केस हिस्ट्री का संधारण करे। साथ ही मरीजों में होने वाले सुधार की ट्रैकिंग करने के साथ-साथ उनको नियमित उपचार हेतु प्रेरित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि हमे एमआर एवं माइल्ड एमआर संबंधित बच्चों के उपचार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है इसके लिए हमें अभिभावकों को बच्चों के नियमित उपचार हेतु काउंसलिंग दी जाए ।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ऑर्थो वर्कशॉप एवं कृतम अंग वर्कशॉप में निर्मित होने वाले कृतिम अंगों की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए की कृतिम अंग प्राप्ति के बाद दिव्यांग जनों को उससे संबंधित पूरा प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने सामाजिक न्याय के अधिकारी को निर्देश दिए की नियमित कैंप आयोजन कर दिव्यांगों को चिन्हित किया जाए साथ ही डीआरसी में किसी भी प्रकार के कृतिम अंग एवं उपकरणों की आवश्यकता हो तो उसका प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में डीआरसी से संबंधित स्टाफ उपस्थित रहकर जनसुनवाई में आने वाले दिव्यांग जनों को डीआरसी की सुविधा उपलब्ध करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने डीआरसी में आए दिव्यांग जनों से संवाद किया वहीं संवाद के दौरान ग्राम देवरा निवासी प्रहलाद शाह पिता सोमेश्वर शाह द्वारा कलेक्टर से मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराने का निवेदन किया गया कलेक्टर ने दिव्यांग के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए दिव्यांग प्रहलाद को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराने हेतु प्रस्ताव तैयार करने हेतु समाजिक न्याय अधिकारी को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान साजाजिक न्याय अधिकार अरविंद डोमोर सहित डीडीआरसी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे|
