
गौरव बेनल जनता के बीच रहकर करेंगे प्रशासनिक कार्य
सिंगरौली। जिले के इतिहास में पहली बार कोई कलेक्टर अपने सरकारी आवास में रहेंगे। नवागत कलेक्टर गौरव बेनल जल्द ही बैढ़न स्थित कलेक्ट्रेट के पास बने कलेक्टर बंगले में शिफ्ट होंगे।
2008 में जिले के गठन के बाद अब तक सभी कलेक्टर विंध्यनगर स्थित एनटीपीसी परिसर में बने आवासों में रहते थे। गौरव बेनल सिंगरौली के 11वें कलेक्टर हैं और उन्होंने कहा कि जब सरकारी बंगला बना है, तो कलेक्टर को वहीं रहना चाहिए। कलेक्टर का यह निर्णय जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे जनता के बीच रहने की सकारात्मक पहल बता रहे हैं। उन्होंने कहा
कि इससे अन्य अधिकारी भी अपने सरकारी आवास में रहने के लिए प्रेरित होंगे।
कलेक्टर का यह बंगला 2011 में निर्मित हुआ था, जिसमें दो मीटिंग हॉल, तीन बेडरूम, दो किचन, एक डाइनिंग हॉल, पूजा घर, दो गेस्ट रूम और चार स्टाफ क्वार्टर हैं। यह भवन चार साल तक
नगर तहसील कार्यालय के रूप में उपयोग
में रहा था और 2023 में खाली हुआ।