
अधिवक्ता संघ वैढन जिला सिंगरौली के कार्यकारिणी सदस्य उसैद हसन सिद्दीकी एडवोकेट,गंगा प्रसाद शाह एडवोकेट एवं संघ के सदस्य विद्यापति शाह एडवोकेट, सुनील कुमार शाह एडवोकेट,मनोज कुमार यादव एडवोकेट, उमेश कुमार शाह एडवोकेट,अलाउद्दीन खान एडवोकेट के द्वारा नवागत कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल जी को गुलदस्ता एवं भारत का संविधान प्रस्तावना भेंट कर किया स्वागत, अधिवक्ता श्री उसैद हसन सिद्दीकी एवं उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने नवागत कलेक्टर महोदय सिंगरौली को पटवारीयो एवं राजस्व न्यायालय तहसीलो में व्याप्त उदासीनता के बारे में समस्याओं से अवगत कराया एवं सिंगरौली की समस्याएं व विकास पर चर्चा किया तत्पश्चात नवागत कलेक्टर सिंगरौली के द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही उक्त सभी समस्याओं का निराकरण के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाएंगे एवं सब मिलकर जिले का विकास करेंगे ।अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताया है कि नवागत कलेक्टर सिंगरौली के नेतृत्व में सिंगरौली तहसील में प्रशासनिक व्यवस्था और जन सेवा सुधार देखने को मिलेगा एवं निश्चित रूप से सिंगरौली विकास की ओर अग्रसर होगा।