
समाज को जागरुक कर मुख्य धारा से जोड़ना समिति का पहला दायित्व है– मोहम्मद इलियास खान
जब तक हम आपस में बिखरे हुए रहेंगे तब तक हम अपने हक और अधिकार की लड़ाई नहीं लड़ सकते इसलिए संगठित होने की आवश्यकता है –उसैद हसन सिद्दीकी एडवोकेट
सिंगरौली/ गनियारी में वरिष्ठ समाजसेवी एवं आइडियल सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य मोहम्मद रहीश खान की अध्यक्षता में एवं सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद शहजादा व सचिव मोहम्मद इलियास खान, उपाध्यक्ष इमरान अहमद के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुआ जिसमें समाज को शिक्षा के लिए प्रेरित कर सामाजिक चेतना एवं समाज को जागरूक करने के संबंध में चर्चा किया गया और अगले वर्ष की भांति इस वर्ष भी चिन्हित स्थान पर जरूरतमंदों को वूलन कपड़ा वितरण करने का निर्णय लिया गया है। सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद शहजादा साहब ने कहा कि जब तक हम आपस में बैठकर सामाजिक चिंतन नहीं करेंगे तब तक समाज का विकास संभव नहीं है। उपस्थित सोसाइटी का सदस्य अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने कहा कि जब तक हम बिखरे हुए रहेंगे तब तक हम अपने हक और अधिकार की लड़ाई नहीं लड़ सकते इसलिए हमें संगठित होने की आवश्यकता है तभी सामाजिक दिशा और दशा में परिवर्तन होगा उक्त अवसर पर कमर उस्मानी, मोहम्मद यूनुस खान, अलाउद्दीन खान एडवोकेट,सोनू खान, मुर्तुजा खान,दिलशाद अहमद, मोहम्मद अतहर,शम्स बेग, मोहम्मद सज्जाद गुड्डू,मोहम्मद इरफान आजम, अशफाक सिद्दीकी, बाबू भाई, मोहम्मद समीर,शहनवाज खान, मोहम्मद वारिस, नजीर नवाज,वाजिद खान, अकबर खान कई समिति के सदस्य उपस्थित रहे।