
जब जब समाज शिक्षित हुआ है उच्च शिखर को पहुंचाएं — उसैद हसन सिद्दीकी एडवोकेट
मुस्लिम समाज सिंगरौली की समाजिक चिंतन बैठक मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक विकास कमेटी के संभागीय अध्यक्ष अशरफ अली अंसारी जी की अध्यक्षता में एवं सदरे अंजुमन शाहनवाज खान, प्रदेश हज कमेटी के सदस्य जमीउल्लाह बेग (जम्मू बेग), मिल्लत कॉलोनी के सदर अशरफ खान,मध्य प्रदेश मुस्लिम पिछड़ा वर्ग विकास परिषद के जिला अध्यक्ष रियाज मोहम्मद के उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक विकास कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी के द्वारा एवं आभार मोहम्मद शाहिद खान रिंकू के द्वारा किया गया। सामाजिक चिंतन बैठक में सामाजिक बुराइयों को दूर करने एवं समाज को शिक्षा के लिए प्रेरित करने,समाज पर हो रहे अत्याचार का निवारण एवं राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में चर्चा कर रणनीति बनाई गई और सभी लोगो के सर्वसम्मति से यह निर्णय हुआ कि बहुत जल्द सामाजिक लीगल टीम प्रबुद्ध वर्ग का गठन होगा,जिससे समाज में हो रहे बुराइयों को रोकथाम एवं हो रहे अत्याचार के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जा सके। कार्यक्रम में प्रदेश हज कमेटी के सदस्य जम्मू बेग द्वारा कहा गया कि एक दूसरे की बुराइयों को नजर अंदाज कर समाज एवं देश हित के लिए कार्य करें , इसी कड़ी में मध्य प्रदेश मुस्लिम पिछड़ा वर्ग विकास परिषद के जिला अध्यक्ष रियाज मोहम्मद ने कहा कि समाज जब तक शिक्षित नहीं होगा विकास की ओर अग्रसर नहीं होगा हमें शिक्षा के लिए समाज को प्रेरित करने की आवश्यकता है, सदर अंजुमन शाहनवाज खान ने कहा कि निश्चित रूप से हम सब मिलकर समाज की बुराइयों को दूर करने का प्रयास करेंगे और समाज को शिक्षा के लिए प्रेरित करेंगे,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अशरफ अली अंसारी ने कहा कि समाज में हो रहे बुराइयों पर नजर रखने की आवश्यकता है हमें शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रम में अनावश्यक फिजूल खर्च करने की जरूरत नहीं है इसी कड़ी में वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग जुल्फिकार अली,मिल्लत कॉलोनी के सदर अशरफ खान,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मकसूद रजा सभी ने समाज में फैल रही बुराइयों को दूर करने के उपाय पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम की अंत में मोहम्मद फैजान पिता फैयाजुद्दीन अंसारी नीट की परीक्षा क्वालिफाइड कर सिंगरौली को गौरवान्वित किया है।
इनका किया गया स्वागत सम्मान।
समाज के वरिष्टों के द्वारा वरिष्ठ पत्रकार अशफाक खान, पत्रकार मोहम्मद शमीम बेग, मोहम्मद इब्राहिम का भी समाज के द्वारा सम्मान किया गया।
उक्त अवसर पर जनाब मोहम्मद आई ए खान, अब्दुल सत्तार अंसारी, हाजी शहाबुद्दीन अंसारी,हाजी मोहम्मद अनवर,मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद इलियास खान, इंजीनियर रियाज रफीक,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मकसूद रजा, समीम खान, मोहम्मद कमर उस्मानी,मोहम्मद आकिब सिद्दीकी. मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद रशीद, मोहम्मद अनवर ख़ेसाल,मोहम्मद कमरुद्दीन खान,मोहम्मद शाहरुख खान, मुफीक खान,मोहम्मद आसिफ खान,मोहम्मद इब्राहिम,मोहम्मद अशफाक खान, मोहम्मद शमीम बेग, मोहम्मद असलम, मोहम्मद मुस्तफा खान, मोबीन अहमद, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद असलम खान एडवोकेट,मोहम्मद फैजान, फैयाजुद्दीन अंसारी कई लोग उपस्थित रहे।