
“प्रहार 2.0” अभियान के अंतर्गत सीधी पुलिस की कार्यवाही — नशीली कफ सिरप जप्त, 03 आरोपी गिरफ्तार
नशे के अवैध व्यापार के विरुद्ध चल रहे विशेष अभियान “प्रहार 2.0” के तहत पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र श्री हेमंत चौहान के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के नेतृत्व में सघन कार्रवाई जारी है।
इसी क्रम में चौकी प्रभारी खड्डी सउनि नीरज साकेत एवं टीम ने मुखबिर सूचना पर ग्राम खैरा के पास से 20 शीशी कोडीन फॉस्फेट युक्त ONREX कफ सिरप तथा एक मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जप्त कर कुल ₹1,03,900/- मूल्य का मशरूका जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. आदर्श सिंह भदौरिया (उम्र 20 वर्ष)
2. मोहित यादव (उम्र 22 वर्ष)
3. नर्वदा प्रसाद द्विवेदी (उम्र लगभग 45 वर्ष)
उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 8, 21, 22, 29 NDPS एक्ट एवं 5/13 ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम 1949 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
सीधी पुलिस नशा कारोबार के विरुद्ध कठोर एवं सतत कार्रवाई कर रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।