
लाडली बहनों का निर्धारित उम्र का दायरा बढ़ाकर 65 वर्ष किए जाने एवं लाडली बहनों को राशि 1250 रुपए से बढ़कर ₹3000 प्रतिमाह किया जाएः श्री सिद्दीकी
कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग जिला सिंगरौली के संगठन मंत्री अधिवक्ता उसेद हसन सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजना 15 मार्च 2023 को शुरू की गई थी जिसमें प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दशा में महिलाओं की आर्थिक स्वावलंबन उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर पर सतत सुधार एवं परिवार के निर्णय में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना प्रारंभ की गई थी मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के अंतर्गत इस योजना से वंचित एवं 21 वर्ष पूर्ण करने वाली सभी लाडली बहनों को इस योजना से रक्षाबंधन के पवित्र पावन शुभ अवसर पर नवीन पंजीयन प्रारंभ कर शामिल करने एवं लाभ दिलाया जाने का अनुरोध करता हूं मानसून सत्र के अनुपूरक बजट में प्रावधान कर लाडली बहन योजना से वंचित 21 वर्ष पूर्ण करने वाली सभी लाडली बहनों को लाभ दिलाने हेतु बजट में राशि स्वीकृत कर बहनों को रक्षाबंधन का अनमोल उपहार प्रदान करने का अनुरोध करता हूं।
श्री सिद्दीकी अपने पत्र में आगे उल्लेख किया है कि प्रदेश की लाडली बहनों का निर्धारित उम्र का दायरा बढ़ाकर 65 वर्ष किए जाने एवं लाडली बहनों को राशि 1250 रुपए से बढ़कर ₹3000 प्रतिमाह किए जाने की जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग मांग करता है। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि रक्षाबंधन की इस पावन पर सहृदय मुख्यमंत्री रक्षा सूत्र बांधने वाले बहनों को निराश नहीं करेंगे।