
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष खत्री के निदेश व श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी०एस०परस्ते की सतन् निगरानी, थाना प्रभारी विनयनगर श्रीमती श्रीमती अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उनि सुधाकर सिंह परिहार के द्वारा हत्या करने की नियत से चाक मारने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
सक्षित विवरण इस प्रकार है-प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि फरियादी धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा पिता श्री रामशिरोमणि मिश्रा उम्र 35 वर्ष निवासी सेक्टर-2 ए 67 जयंत कालोनी चौकी जयंत थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली म०प्र० रिपोर्ट दर्ज कराया कि एनसीएल जयंत परियोजना में क्लर्क के पद कार्य करता है, दिनांक 26.08.2025 को मै अपने घर से प्रथम पाली डियुटी हेतु सुबह 05.00 बजे ओल्ड टाइम आफिस गया था। करीबन 08.05 बजे रामनरेश चौधरी सेक्टर-3 जयंत का परियोजना में ही इम्प्लाइज है। अटेडेन्स लगाने आफिस आया और मुझसे बाद विवाद करने लगा और मों बहन की बुरी-बुरी गाली देकर अपने जेब में रखे धारदार चाकू निकालकर अपने हाथ में लेकर जान से मार डालने की नियत से मेरे ऊपर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया, पहला बार सिर में, दूसरा बांयी तरफ पेट में एवं तीसरा बार बायी कान के नीचे किया, मै बचाव में उसका हाथ पकड लिया हल्ला गुहार किया तब मेरे साथी आये और बीच बचाव किये है, और एम्बुलेन्स से नेहरू चिकित्सालय जयंत लाकर मुझे भर्ती कराये है, रिपोर्ट करता हूँ, कार्यवाही की जाय। रिपोर्ट पर अप० धारा 296,109 बीएनएस का अपराध पंजीवद्द कर विवेचना में लिया गया, दौरान विवेचना आरोपी की पता तलास की गई जो दस्तयाब हुआ जिससे घटना के संबंध में पूछतांछ किया गया जो काफी न नुकूर करता रहा है, और अंततः अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि एक दिन मै धर्मेन्द्र मिश्रा को भषमासुर बोल दिया था इसी बात से काफी नाराज रहते थे, और रंजिश रखते थे, इसी बात से मैं भी काफी नाराज था, जो आज दिनांक को मै घर से चाकू लेकर धर्मेन्द्र को जान से मारने की नियत से अकेला पाकर चाकू से प्राणघातक हमला किया हूँ, एवं घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामंद कराया गया है। आरोपी रामनरेश चौधरी पिता रामरित चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी कोहड्रा थाना कोतमा जिला अनूपुपर म०प्र० हाल-बी-187 सेक्टर-3 जयंत थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली म०प्र० को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी जयंत उनि सुधाकर सिंह परिहार, सउनि जिवेन्द्र मिश्रा, रवि गोस्वामी, दीपनारायण केवट, राजेश द्विवेदी, प्र०आर०-सुनील मिश्रा, बीरेन्द्र पटेल, धीरेन्द्र अहिरवार, भूपेन्द्र सिंह, सुबोध तोमर, सिरदेलाल उईके, आर० प्रकाश सिंह, महेश पटेल, की सराहनीय भूमिका रही है।