
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष खत्री के निदेश व श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी०एस०परस्ते की सतन् निगरानी, थाना प्रभारी विन्ध्यनगर श्रीमती श्रीमती अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उनि सुधाकर सिंह परिहार के द्वारा 200 ली० डीजल मम स्कारपियों के 01 आरोपी को जयंत पुलिस ने पकडा
सक्षित विवरण इस प्रकार है-दिनांक 31.08.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक स्कार्पियो वाहन क० यू०पी० 64 पी 2551 में चार गैलन डीजल लोड कर दुद्धीचुआं माइन्स तरफ से चर्च बस्ती जयंत तरफ आ रही है सूचना की तस्दीक पर हमराह स्टॉफ के शैलो बस्ती जयंत के पास नांकाबंदी किया गया, जो वाहन स्कार्पियो नंबर यू०पी० 64 पी 2551 आती दिखी जिसे रोककर चालक का नाम पता पूंछा गया, जो अपना नाम दलजीत सिंह सरदार पिता प्रीतम सिंह सरदार उम्र 35 वर्ष नि० लक्ष्मी मार्केट जयंत चौकी जयंत थाना विन्ध्यनगर म०प्र० का रहना बताया जिससे वाहन में लोड़ डीजल के संबंध में कागजात चाहा गया जो कोई कागजात होना नही बताया जिस पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी चालक के कब्जे से 04 जरीकेन में 50-50 लीटर डीजल मय स्कारपियों कीमती करीबन 450000/- रूपये का बिना परमीशन के लापरवाही पूर्वक ज्वलनशील पदार्थ का सार्वजनिक रोड से परिवहन करते पाये जाने पर धारा 287 बीएनएस अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी जयंत उनि सुधाकर सिंह परिहार, सउनि राजेश द्विवेदी, दीपनारायण केवट प्र०आर०-सुनील मिश्रा, सुबोध तोमर, आर० प्रकाश सिंह, एवं सै० रमेश द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही है।