
सिंगरौली:विश्व आदिवासी,मूलनिवासी दिवस ग्राम ओबरी में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,कार्यक्रम की पहली पड़ाव में तिरंगा यात्रा ग्राम ओबरी के साप्ताहिक बाजार से लेकर दियापहरी ठकुराइनदाई तक निकाली गई जिसके बाद मंचीय कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा जी एवम बाबा साहब की प्रतिमा के पुष्प गुच्छ अर्पित के साथ हुई कार्यक्रम में कई वक्ताओं द्वारा विश्व आदिवासी के मायने समझाया गया,वही देसी कलाओं का भी ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत संदस्य श्री राय सिंह मराबी जी,विशिष्ट अतिथि ओबीसी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शाह जी,बकहूल सरपंच श्री कुंवर सिंह जी के उपस्थिति कार्यक्रम हुआ संपन्न।

मुख्य रूप से कार्यक्रम इनकी रही सहभागिता
सुखदेव सिंह,लकपति सिंह,दिलवर सिंह,अब्बास अंसारी,राजीव साकेत,नरेन्द्र प्रजापति,लल्लू सिंह,जागेश्वर सिंह, कार्यक्रम में सैकड़ो लोग रहे उपस्थित।